नवादा, जून 10 -- अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ सरकार के सख्त रुख के बीच रजौली में खनन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है।

कार्रवाई का विवरण जिला खनन पदाधिकारी अमन प्रत्यय के निर्देश पर विभाग की टीम ने थाना क्षेत्र के चितरकोली चेकपोस्ट के पास विशेष सघन जांच अभियान चलाया, जिसमें गिट्टी लदे एक ओवरलोडेड ट्रक को जब्त किया गया। ओवरलोडिंग के तहत जब्त ट्रक पर 10.12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। साथ ही स्थानीय थाने में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी भी दर्ज करा दी गई है। खनन निरीक्षक संतोष कुमार झा के नेतृत्व में टीम सोमवार की शाम हर आने-जाने वाले संदिग्ध वाहनों की कड़ाई से जांच कर रही थी। इसी दौरान गिट्टी से लदा ट्रक संख्या बीआर01जीएच3105 आता दिखाई दिया, जिसे टीम ने तुरंत घेराबंदी कर रोक लिया। मौके पर ही वाहन के कागजात और क्षमता की जांच की गई तो ...