दुमका, मार्च 16 -- दुमका रामपुरहाट मार्ग में शिकारीपाड़ा दुर्गा मंदिर के समीप गिट्टी लदा हाईवा से कुचलकर मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्ति की मौत हो गई। दोनों व्यक्ति मजदूरी कर वापस अपने घर पश्चिम बंगाल की ओर जा रहे थे। शिकारी पाड़ा पुलिस घटना स्थल पहुंचकर जांच पड़ताल में जुड़ गई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने रोड जाम कर दिए, जिससे आवागमन ठप हो गया है। पुलिस मौके पर पहुंचकर लोगों को समझा-बुझा रही है, लेकिन अभी तक जाम नहीं हटाया जा सका है। समाचार लिखे जाने तक लोगों ने रोड जाम कर रखा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.