गिट्टी लदा डंपर गड्ढे में पलटा, चालक घायल
कौशाम्बी, जून 18 -- कड़ा धाम थाना क्षेत्र के लेहदरी पुल के समीप गुरुवार सुबह करीब आठ बजे गिट्टी लदा डंपर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। हादसे में चालक को चोटें आई हैं। वह केबिन में फंस गया था। पुलिस कर्मियों ने चालक को निकालकर सीएचसी में भर्ती कराया है। रायबरेली जिले के डीह सलोन थाना क्षेत्र के अलीगंज खड़ाहनी निवासी अवान कुमार मौर्य (32) पुत्र संतोष कुमार मौर्य डंपर चालक है। वह गुरुवार को डंपर में गिट्टी लादकर प्रतापगढ़ जा रहा था। जैसे ही वह सुबह करीब आठ बजे लेहदरी पुल के समीप पहुंचा। अचानक नींद की झपकी लगने से डंपर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। चालक केबिन में फंस गया था। राहगीरों की सूचना पर पहुंची कड़ा धाम थाना पुलिस ने किसी तरह चालक को बाहर निकाला। चालक को चोटें आई हैं। उसे सीएचसी इस्माइलपुर में भर्ती कराया गया। लोगों का कहन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.