चतरा, जनवरी 6 -- लावालौंग, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र अंतर्गत बगराझ्रलावालौंग मुख्य सड़क पर कल्याणपुर के समीप शनिवार देर शाम गिट्टी से लदा एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क से फिसलते हुए नदी में पलट गया। हादसा इतना भीषण था कि ट्रैक्टर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि चालक बाल-बाल बच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रैक्टर तेज रफ्तार में था। कल्याणपुर के पास मोड़ पर चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिससे ट्रैक्टर पहले सड़क से नीचे फिसला और पलटते हुए सीधे नदी में जा गिरा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...