छपरा, मार्च 10 -- 1 छपरा-मुजफ्फरपुर एनएच पर भेल्दी बाजार में गिट्टी से लदे पलटा ट्रक भेल्दी, एक संवाददाता। छपरा-मुजफ्फरपुर एनएच 722 पर भेल्दी पेट्रोल पंप के समीप सोमवार की रात गिट्टी से लदा ट्रक पुलिया को तोड़कर गड्ढे में पलट गया। हादसे में चालक व उपचालक बाल-बाल बच गए। मिली जानकारी के मुताबिक गड़खा की ओर से गिट्टी से भरा एक ट्रक छपरा-मुजफ्फरपुर एनएच 722 के रास्ते मुजफ्फरपुर की ओर जा रहा था।जैसे ही ट्रक भेल्दी पेट्रोल पंप से थोड़ी ही दूर आगे बढा कि सोमवार की रात करीब 11 बजे चालक ने संतुलन खो बैठा और गिट्टी से लदा ट्रक पुलिया को तोड़कर गड्ढे में पलट गया। जोरदार आवाज सुन बाजार के लोग दौड़कर आए इसी बीच चालक व उपचालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गए।घटना की सूचना मिलते ही भेल्दी थानाध्यक्ष राकेश कुमार मौके पर पहुंच मामले की छानबीन की। संयोग अच्छा था कि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.