गिट्टी पर फिसलकर गिरी स्कूटी सवार, पुलिस ने लिया एक्शन
बस्ती, जून 19 -- बभनान, हिन्दुस्तान संवाद। बभनान-हर्रैया मुख्य मार्ग पर सड़क पर फैली गिट्टी के कारण गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। गिट्टी पर फिसलकर स्कूटी सवार एक युवती गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। बभनान कस्बे से हर्रैया की ओर जा रही स्कूटी अचानक सड़क पर बिखरी गिट्टी पर फिसल गई, जिससे स्कूटी सवार युवती अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़ी। हादसे में उसके सिर और हाथ में गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से उसे निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया, जहां इलात किया गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि नाला निर्माण कार्य के चलते ठेकेदार द्वारा दो दिन पहले मुख्य मार्ग पर गिट्टी डाली गई थी, लेकिन वहां न तो कोई चेतावनी बोर्ड लगाया गया था और न ही रात के समय रिफ्लेक्टर या बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई थी। अंधेरा होने के कारण कई वाहन चालक गिट्टी को देख न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.