आरा, अगस्त 19 -- -यूपी से बिहार लाई जा रही थी 432 लीटर विदेशी शराब, रोहतास का तस्कर गिरफ्तार -महुरही ओवरब्रिज के पास 14 चक्का ट्रक से 2400 बोतल बरामद -गिट्टी की आड़ में छिपे थे आठ पीएम स्कॉच व्हिस्की के कार्टन, ट्रक जब्त जगदीशपुर, निज संवाददाता। उत्तर प्रदेश से गिट्टी की आड़ में छिपाकर बिहार लाई जा रही करीब छह लाख रुपये मूल्य की विदेशी शराब की खेप भोजपुर मद्य निषेध विभाग की टीम ने धनगाईं थाना क्षेत्र में पकड़ लिया। मंगलवार को मोहनिया-आरा फोरलेन मुख्य मार्ग पर महुरही ओवरब्रिज के पास कार्रवाई कर 14 चक्का ट्रक से आठ पीएम स्पेशल ब्लेंडेड ऑफ स्कॉच व्हिस्की की 2400 बोतलें बरामद की गईं। इनमें कुल 432 लीटर शराब थी। शराब की बोतलों पर यूपी में बिक्री अंकित है।

गिरफ्तारी की कार्रवाई डीएम तनय सुल्तानिया के निर्देश पर चल रहे अभियान के दौरान सहायक आयु...