कटिहार, फरवरी 14 -- कटिहार, निज प्रतिनिधि साहिबगंज से गिट्टी का अवैध कारोबार वाया भागलपुर और हरिश्चंद्रपुर होकर कटिहार सहित सीमांचल के जिलों में हो रहा है l मालवाहक जहाज से गिट्टी लदे ट्रक पर सख्ती बरते जाने के बाद बिना माइनिंग चालान और ओवर लोडेड ट्रक को इंट्री माफिया मिर्जापुर से भागलपुर और पाकुड़ से हरिश्चंद्रपुर होकर प्राणपुर प्रखंड के सोना चौक व रोशना होते हुए सीमांचल के जिलों में पहुंचा रहा है l जानकारी के मुताबिक झारखंड के साहिबगंज से गिट्टी व बोल्डर की आवक कम हुई है। झारखंड में निकाय चुनाव साहिबगंज व मनिहारी के बीच मालवाहक जहाज का परिचालन साहिबगंज जिला प्रशासन द्वारा कराए जाने के बाद से मालवाहक जहाज से गिट्टी लदे ट्रक की आवाजाही पर सख्ती बरती गई है। इस कारण स्थानीय स्तर पर गिट्टी की किल्लत हो गई है। प्रति सौ सीएफटी एक से डेढ़ हजार ...