लखनऊ, अप्रैल 8 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता।गिट्टी, मौरंग और बालू (खनिज) लाने वाले ट्रकों की ओवरलोडिंग पर सख्ती के कारण लखनऊ में ट्रकों की आमद लगभग 50 फीसदी कम हो गई है। जो आ भी रहे हैं, वह निर्धारित भार में खनिज ला रहे है, जिससे शहर में इनकी आपूर्ति कम हो गई है। ऐसे में व्यावसायियों ने प्रति घन फीट गिट्टी पर आठ और मौरंग पर छह रुपये बढ़ा दिए हैं। बालू के दाम यथावत हैं।लखनऊ में झांसी से गिट्टी आती है। बांदा व हमीरपुर से लाल मौरंग और फैजाबाद व कानपुर से बालू आती है। ओवरलोडिंग पर सख्ती से पहले गिट्टी 54 रुपये प्रति घन फीट बिका करती थी, जो कि अब 64 रुपये में बिक रही है। मौरंग पहले 54 रुपये प्रति घन फीट थी, यह अब बढ़कर 60 रुपये हो गई। बालू अब भी 30 रुपये प्रति घन फीट ही बिक रहा है। उत्तर प्रदेश सीमेंट व्यापार संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्याममूर्ति गुप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.