इटावा औरैया, अप्रैल 4 -- भरथना, संवाददाता। भरथना और साम्हों के बीच गुरुवार की देर शाम मेमू ट्रेन से रेलवे ट्रैक पर पत्थर की गिट्टियां नहीं बल्कि बड़ा पत्थर टकराया था। गनीमत रही कि पत्थर टकराने के बाद कोई हादसा नहीं हुआ। आरपीएफ ने अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज किया है और जांच पड़ताल शुरू कर दी है। एसआईवी टूंडला की टीम ने भी शुक्रवार को मौके पर पहुंच कर मामले जांच की। शुक्रवार की शाम करीब 6:15 बजे टूंडला से कानपुर की ओर जाने वाली गाड़ी संख्या 64604 मेमू पैसेंजर जब कानपुर की ओर जा रही थी तभी भरथना और साम्हो स्टेशन के बीच खंबा नंबर 1131/ 8-6 के पास मेमू का इंजन एक बड़े पत्थर से तेज आबाज के साथ टकरा गया था। लोको पायलट ने सतर्कता दिखाते हुए ट्रेन को रोक दिया था और पत्थर को हटाने के बाद इंजन को साम्हो स्टेशन पर चेक किया। ट्रेन से पत्थर टकराने की जानक...