आजमगढ़, अप्रैल 23 -- सरायमीर, हिन्दुस्तान संवाद। सरायमीर थाना क्षेत्र के राजापुर सिकरौर-तोवा मार्ग की मरम्मत न होने से कुंवर नदी के दोनों तरफ लगभग पांच सौ मीटर सड़क टूटकर गड्ढे में तब्दील हो गई है। जिससे राहगीरों को आने-जाने में कठिनाई हो रही है। तोवा-राजापुर सिकरौर मुख्य मार्ग होने से लाहीडीह बाजार, नियाउज, शिवराजपुर, धन्नीपुर, गहनी आदि गांव के लोगों का आना-जाना रहता है। सरायमीर बाजार में लोग कारोबार और बाजर के लिए आते हैं। मजबूरी में लोगों को इसी मार्ग से आना-जाना पड़ता है। यह रास्ता तोवा से होकर मिर्जापुर ब्लाक सहित निजामाबाद, दुर्वासा धाम और फूलपुर को जोड़ता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...