नोएडा, जून 24 -- नोएडा। प्रमुख संवाददाता। मोरना और गिझौड़ गांव में पेयजल आपूर्ति सुधारने के लिए दो भूमिगत जलाशय यानी यूजीआर बनाए जाएंगे। प्राधिकरण ने इनको बनाने के लिए टेंडर जारी कर दिया है। एजेंसियों से सात जुलाई तक आवेदन मांगे गए हैं। प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि इन जलाशय की क्षमता 2-2 हजार किलोलीटर की होगी। सेक्टर-35 मोरना के यूजीआर से गांव के अलावा सेक्टर-35 में पानी की आपूर्ति बेहतर होगी। इसकी निर्माण लागत एक करोड़ 68 लाख 59 हजार रुपये अनुमानित है। सेक्टर-53 गिझौड़ में यूजीआर के साथ-साथ दो नलकूप भी बनाए जाएंगे। इससे गिझौड़ गांव, सेक्टर-52, 53,61 की जलापूर्ति व्यवस्था बेहतर होगी। इस परियोजना की अनुमानित लागत तीन करोड़ एक लाख 76 हजार रुपये है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...