हाथरस, जून 19 -- हाथरस। जैसे जैसे गर्मी बढ़ रही है। बिजली सिस्टम का लोड बढ़ रहा है। इसका खामियांजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। बुधवार की रात को शहर के गिजरौली बिजलीघर की 33 केवीए की लाइन तार टूट गया। वहीं अन्य बिजली घरों की लाइनों पर लोड बढ़ने के चलते फॉल्ट हो गए। उपभोक्ताओं के साथ बिजली आंख मिचौली का खेल खेल रही है। इस कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आमजन का कामकाज प्रभावित हो रहा है। शहर, देहात, कस्बा में बिजली संकट थमने का नाम नहीं ले रहा है। कभी दिन में तो कभी रात में बिजली गुल होना आम बात हो गई है। यह भी पढ़ें- जर्जर बिजली के तारों व उपकरणों से हो रही आपूर्ति बुधवार की रात को शहर के गिजरौली बिजलीघर की 33 केवीए की लाइन का तार टूट गया। इस कारण कई इलाकों में देर रात तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। इसके अलावा नवीपुर, ...