नई दिल्ली, नवम्बर 9 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। गिग और ई-प्लेटफॉर्म वर्कर्स से जुड़े संगठन ने सामाजिक सुरक्षा कोड -2020 के तहत सामाजिक सुरक्षा ढांचे को तत्काल लागू करने की मांग की है। इसको लेकर देशभर के ऐप-आधारित परिवहन और डिलीवरी कर्मचारियों का प्रतिनिधित्व करने वाले संगठन इंडियन फेडरेशन ऑफ ऐप-बेस्ड ट्रांसपोर्ट वर्कर्स (आईएफएटी) ने केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया को अपना मांग पत्र सौंपा है। संगठन की तरफ से कहा गया है, सामाजिक सुरक्षा कोड, 2020 भारत का पहला ऐसा कानून था जिसने गिग और ई-प्लेटफॉर्म वर्कर्स को औपचारिक रूप से मान्यता दी और उनके कल्याण के लिए वैधानिक ढांचा तैयार किया। इसमें जीवन एवं विकलांगता बीमा, दुर्घटना कवर, स्वास्थ्य व मातृत्व लाभ और वृद्धावस्था सुरक्षा जैसी सुविधाओं का प्रावधान किया गया, लेकिन पांच व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.