रांची, जून 10 -- रांची। झारखंड प्रदेश टैक्सी ऐप बेस्ड वर्कर्स यूनियन ने गिग वर्कर्स कानून को कैबिनेट से मंजूरी मिलने की खुशी में श्रम विभाग के संयुक्त श्रमायुक्त प्रदीप रॉबर्ट लकड़ा को सम्मानित किया। यूनियन के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने प्रदीप रॉबर्ट लकड़ा को फूल देकर सम्मानित किया और श्रम विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने इस कानून को लागू करने में सभी हितधारकों से सहयोग की अपील की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...