नई दिल्ली, मार्च 13 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। दिल्ली समेत देशभर की गिग वर्कर्स की यूनियन ने गैस सिलेंडर के संकट के कारण रेस्तरां और खानपान के प्रतिष्ठानों पर होने वाले असर को लेकर चिंता जताई है। साथ ही केंद्र सरकार से गिग वर्कर्स के लिए आर्थिक मदद जारी करने की मांग की है। यूनियन के राष्ट्रीय समन्वयक निर्मल गोराना ने कहा कि गैस सिलेंडर के संकट के कारण रेस्तरां और भोजनालय बंद होने की वजह से बड़ी संख्या में गिग वर्कर्स की आय पर असर पड़ा है। यूनियन से जुड़े एक लाख से अधिक गिग वर्कर जिनमें दिल्ली-एनसीआर के करीब आठ हजार गिग वर्कर शामिल हैं इस परेशानी से प्रभावित हो रहे हैं। हमारी मांग है कि केंद्रीय श्रम मंत्री की तरफ से केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री से बातचीत कर उचित कदम उठाए जाएं। इसे लेकर श्रम मंत्री को पत्र भी लिखा है। इसमें सभी गिग वर्क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.