गाड़ी से अपहरण कर युवती के साथ किया दुष्कर्म
पीलीभीत, जुलाई 11 -- पूरनपुर। गांव के कुछ लोगों ने युवती का अपहरण कर लिया। आरोप है अपहरण के बाद युवती के साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया। किसी तरह अपहर्ताओं के चंगुल से छूटकर घर पहुंची । पुलिस ने आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थाना हजारा क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती आठ जुलाई को अपने घर में थी। आरोप है रात लगभग बारह बजे गांव के गगन सिंह पुत्र बल्देव सिंह, अमरजीत कौर, परमजीत सिंह, बल्देव सिंह, बंसो कौर और नानक सिंह कार से लेकर उसे घर पहुंचे। सभी युवती को जबरन कार में बिठाकर ले गए। विरोध पर परिजनों को जान से मारने की धमकी दी। आरोप है गगन सिंह ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। युवती किसी तरह अपने चंगुल से छूटकर अपने घर पहुंची। मां नेकार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने गगन सिंह समेत सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.