गाड़ी बाहर छोड़कर पैदल ही बैतालपुर पीएचसी पहुंचे डीएम, बीडीओ कार्यालय की भी की औचक जांच
देवरिया, मई 26 -- देवरिया, निज संवाददाता। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने मंगलवार को बैतालपुर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं खंड विकास अधिकारी कार्यालय बैतालपुर का औचक निरीक्षण किया। वह अपना वाहन बाहर छोड़कर पैदल ही केंद्र पर पहुंच गए। उन्होंने उपस्थिति पंजिका, साफ-सफाई, दवा उपलब्धता एवं कार्यालयीय व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिया। जिलाधिकारी सुबह 9:15 बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बैतालपुर पहुंचे और वहां स्वास्थ्य सेवाओं की वास्तविक स्थिति का निरीक्षण किया। उन्होंने चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थिति पंजिका का अवलोकन करते हुए सभी कर्मचारियों को समय से उपस्थित रहने का निर्देश दिया। उन्होंने ओपीडी, प्रसव केंद्र, दवा वितरण कक्ष एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि मरीजों का उपच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.