प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 26 -- कुंडा। महेशगंज थाना क्षेत्र के पनाहनगर गांव निवासी नोखेलाल का 30 वर्षीय बेटा राम नरेश बुधवार शाम कुंडा से अपने घर वापस जा रहा था। जैसे ही वह बरई मोड़ के पास पहुंचा, चार पहिया वाहन की टक्कर से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे सीएचसी भेजा। घायल राम नरेश का आरोप है कि कुंडा के एक अस्पताल संचालक पर उसकी पत्नी का इलाज के दौरान किडनी निकालने, 1.70 हजार रुपये वसूले जाने के आरोप में स्वास्थ्य विभाग ने ऑपरेशन कक्ष सीजकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसी मामले में अस्पताल संचालक उसे लगातार धमकियां दे रहा था। आरोप है कि उन्हीं लोगों ने घर जाते समय उसके ऊपर गाड़ी चढ़ाकर मारने का प्रयास किया। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर पीड़ित का बयान भी दर्ज किया। पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.