उन्नाव, मई 23 -- नवाबगंज, संवाददाता। अजगैन थाना क्षेत्र के चौकी नवाबगंज के कुसुम्भी मार्ग पर गुरुवार शाम गाड़ी खड़ी करने को लेकर दबंगों ने पूर्व सभासद विनय राजपूत को लाठी से पीट कर जख्मी कर दिया। घायल को नवाबगंज सीएचसी लाया गया। यहां डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद हालत नाजुक देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। ग्रामीणों ने दबंग अज्जू व उसके साथी को पकड़ कर मारापीटा। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल आरोपी को भी सीएचसी पर भर्ती कराया है। यह भी पढ़ें- लाठी से हमला कर पूर्व सभासद का सिर फोड़ाघटना का विवरण बतातें चलें कि कुसुंभी मार्ग पर पूर्व सभासद विनय राजपूत की गाड़ी खड़ी होने पर हटाने को लेकर विवाद हो गया था। घटना के बाद दबंगों ने पूर्व सभासद को बातचीत करने के लिए घर से बुलवाया। बाहर आते ही दबंग लाठी से उसे मारने पीटने लगे। जिससे पूर्व सभासद का ...