गिरडीह, मार्च 31 -- गावां, प्रतिनिधि। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के 53वें स्थापना दिवस समारोह में भाग लेने के लिए सोमवार को गावां प्रखंड से दर्जनों कार्यकर्ता गिरिडीह के लिए रवाना हुए। रवाना होने से पूर्व प्रखंड के विभिन्न पंचायतों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक खोटमनाय पेट्रोल पंप पर एकत्रित हुए। वहां से सभी कार्यकर्ता झंडा-बैनर के साथ उत्साहपूर्वक गिरिडीह के लिए प्रस्थान किए। कार्यक्रम के दौरान झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अजय सिंह के नेतृत्व में प्रखंड के 17 पंचायतों से दर्जनों कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान पूरे क्षेत्र में उत्साह और जोश का माहौल देखने को मिला। मौके पर मो. एजाज, रेशमा प्रवीण, शुभम भानु, मंसूर आलम समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...