गिरडीह, मई 1 -- गावां, प्रतिनिधि। गावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की बदहाल व्यवस्था को लेकर पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने स्वास्थ्य विभाग को कड़ा अल्टीमेटम दिया है। बुधवार देर रात मारपीट में घायल चार-पांच लोग इलाज के लिए सीएचसी पहुंचे थे, लेकिन अस्पताल में कोई भी स्वास्थ्यकर्मी मौजूद नहीं था। काफी देर तक इंतजार के बाद ग्रामीणों ने पूर्व विधायक को सूचना दी। सूचना मिलते ही पूर्व विधायक अस्पताल पहुंचे, जहां एक भी कर्मी मौजूद नहीं मिला। इसके बाद उनके फोन करने पर स्वास्थ्यकर्मी पहुंचे और घायलों का इलाज शुरू किया गया। घटना से आक्रोशित पूर्व विधायक गुरुवार को अपने समर्थकों के साथ फिर अस्पताल पहुंचे और व्यवस्थाओं का जायजा लिया, जिसमें कई खामियां सामने आईं। यह भी पढ़ें- इलिया पीएचसी पर डॉक्टर एवं दवा उपलब्ध न होने पर रोषस्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.