गिरडीह, जून 3 -- गावां, प्रतिनिधि। गावां प्रखंड के खोटमनाय गांव में बुधवार सुबह एक तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक राहगीर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान सेरुआ निवासी हरि मिस्त्री के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हरि मिस्त्री सड़क पर पैदल जा रहे थे, तभी तेज गति से आ रही बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना गंभीर था कि उनका एक पैर टूट गया, जबकि सिर और सीने में भी गंभीर चोटें आई है। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलने पर गावां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बाइक को अपने कब्जे में ले लिया। चालक की पहचान माल्डा निवासी मो. फरहान के रूप में हुई है।थाना प्रभारी जयप्रकाश कुमार ने ब...