गिरडीह, मई 27 -- गावां, प्रतिनिधि। बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने को लेकर गावां प्रखंड के गावां, माल्डा, पिहरा बाजार और मंझने सहित अन्य पंचायतों में फ्लैग मार्च निकाला गया। मार्च का नेतृत्व बीडीओ महेंद्र रविदास ने किया, जबकि मौके पर थानेदार जयप्रकाश कुमार भी शामिल थे। बीडीओ और थानेदार ने सभी से शांतिपूर्ण तरीके से पर्व मनाने की अपील की। कहा कि त्योहार के दौरान सोशल मीडिया में आपत्तिजनक टिप्पणी करने और अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- बकरीद को लेकर केनगर थाना में शांति समिति की बैठक, सौहार्द बनाए रखने की अपील यह भी पढ़ें- बकरीद को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च यह भी पढ़ें- बकरीद को लेकर शहर में पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...