गिरडीह, मई 15 -- गावां, प्रतिनिधि। ​गिरिडीह जिले के गावां थाना क्षेत्र अंतर्गत पसनौर पंचायत के केंदुआडीह में संचालित अवैध पत्थर क्रशर के खिलाफ प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। गुरुवार को गिरिडीह के प्रभारी डीएमओ सह माइनिंग इंस्पेक्टर विश्वनाथ उरांव एवं गावां के प्रभारी सीओ अभिषेक कुमार ने संयुक्त रूप से बासुदेव स्टोन चिप्स नामक क्रशर पर छापेमारी की। वहीं अवैध पत्थर परिवहन कर रहे एक हाइवा को भी गावां मोड़ के पास से जब्त किया गया है। एफआईआर के बाद भी धड़ल्ले से चल रहा था काम ​

अवैध क्रशर के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई जानकारी के अनुसार, केंदुआडीह में बिना लाइसेंस के क्रशर संचालन की गुप्त सूचना मिलने पर करीब छह माह पूर्व 06 नवंबर 2025 को माइनिंग इंस्पेक्टर ने उक्त संचालक के खिलाफ खनिज के अवैध भंडारण का मामला गावां थाना में दर्ज कराया था। हालांकि,...