बरेली, अप्रैल 6 -- महान गीतकार, शायर साहिर लुधियानवी की याद में गालो मुस्कुरालो वेलफेयर सोसायटी ने रविवार को बरेली क्लब में कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें साहिर के गीतों को गाकर उन्हें याद किया गया। संस्था के अध्यक्ष अशोक सक्सेना, सचिव अरुण शर्मा ने बताया कि संस्था दुनिया की महान विभूतियों को इसी तरह कार्यक्रम आयोजित कर याद करती है। रविवार को कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री एवं संगीत प्रोफेसर साधना मिश्रा एवं विशिष्ट अतिथि पार्षद राजेश अग्रवाल रहे। मीडिया प्रभारी कैलाश चंद्र शर्मा, रतन शर्मा, परविंदर होरा, नविंद्र कुमार, नीरज टंडन, विकास जौहरी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.