जमशेदपुर, फरवरी 25 -- रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर ईस्ट ने गालूडीह में डॉ. तमाल देब की पुण्य स्मृति में निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया। इसमें गालूडीह और आसपास के दूरदराज क्षेत्रों से आए 250 से अधिक जरूरतमंद मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। उन्हें दवाइयां और आगे के उपचार संबंधी परामर्श दिए गए। शिविर में मेडिसिन, स्त्री रोग, शिशु रोग, सर्जरी, अस्थि रोग, ईएनटी, त्वचा रोग सहित अन्य चिकित्सकों और मेडिकल अधिकारियों ने अपनी सेवाएं दीं। इनमें डॉ. अनुप गुप्ता, डॉ. डॉली गुप्ता, डॉ. अग्निलाल, डॉ. कांता मर्सी, डॉ. प्रीतपाल, डॉ. बानी देब, डॉ. श्रेयस सिंह, डॉ. सलाभ और डॉ. उपाध्याय का योगदान रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...