घाटशिला, मई 30 -- गालूडीह। गालूडीह सीकोकाई कराटे इंटरनेशनल (झारखंड) के तत्वावधान में रविवार को गालूडीह के समीक्षा कॉम्प्लेक्स में तृतीय ईस्ट सिंहभूम इंटर स्कूल कराटे प्रतियोगिता 2026 का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह पूरी प्रतियोगिता सीकोकाई कराटे इंटरनेशनल (ईस्ट सिंहभूम) के प्रभारी व मुख्य प्रशिक्षक सेंसेई प्रियव्रत दत्ता की देखरेख में आयोजित की जाएगी इस प्रतियोगिता में पूर्वी सिंहभूम जिले के विभिन्न प्रखंडों के स्कूलों से लगभग 150 कराटे खिलाड़ी (कराटेका) अपनी खेल प्रतिभा और आत्मरक्षा के हुनर का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले मुख्य विद्यालय:

मुख्य विद्यालय पीएम श्री कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (घाटशिला, धालभूमगढ़, चाकुलिया, बहरागोड़ा, पोटका एवं मुसाबनी) झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय (बोड़ाम) सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, कस्तूर...