गालूडीह में सजेगा कराटे का मंच, तृतीय ईस्ट सिंहभूम इंटर स्कूल कराटे प्रतियोगिता आज
घाटशिला, मई 31 -- गालूडीह, संवाददाता। गालूडीह सीकोकाई कराटे इंटरनेशनल (झारखंड) के तत्वावधान में रविवार को गालूडीह के समीक्षा कॉम्प्लेक्स में तृतीय ईस्ट सिंहभूम इंटर स्कूल कराटे प्रतियोगिता 2026 का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह पूरी प्रतियोगिता सीकोकाई कराटे इंटरनेशनल (ईस्ट सिंहभूम) के प्रभारी व मुख्य प्रशिक्षक सेंसेई प्रियव्रत दत्ता की देखरेख में आयोजित की जाएगी। इस प्रतियोगिता में पूर्वी सिंहभूम जिले के विभिन्न प्रखंडों के स्कूलों से लगभग 150 कराटे खिलाड़ी कराटे का अपनी खेल प्रतिभा और आत्मरक्षा के हुनर का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले मुख्य विद्यालय में पीएम श्री कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय घाटशिला, धालभूमगढ़, चाकुलिया, बहरागोड़ा, पोटका एवं मुसाबनी, झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय (बोड़ाम), सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, कस्तूरबा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.