गालूडीह में बच्ची की मौत में 108 संचालक पर हो सकता है केस
जमशेदपुर, जुलाई 27 -- गालूडीह में 15 वर्षीय छात्रा की शनिवार को हुई मौत के मामले में सिविल सर्जन ने कहा है कि यदि परिजन लिखित शिकायत करते हैं तो 108 एम्बुलेंस सेवा प्रदाता के खिलाफ मामला दर्ज कराया जाएगा। साथ ही संबंधित क्षेत्र के प्रभारी चिकित्सक से भी पूरे मामले की रिपोर्ट ली जाएगी। गौरतलब है कि गालूडीह थाना क्षेत्र के बाघुड़िया पंचायत अंतर्गत चाड़री गांव निवासी 15 वर्षीय देवला टुडू की शनिवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि यदि समय पर 108 एम्बुलेंस उपलब्ध हो जाती, तो उसकी जान बचाई जा सकती थी। परिजनों के अनुसार, देवला पिछले दो दिनों से बीमार थी। शनिवार को उसकी तबीयत अचानक ज्यादा बिगड़ गई और वह बेहोश हो गई। इसके बाद परिजनों ने 108 एम्बुलेंस सेवा पर फोन किया, लेकिन काफी देर तक कॉल रिसीव नहीं हुआ। बाद में संपर्क होने पर उन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.