घाटशिला, फरवरी 23 -- गालूडीह, संवाददाता। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ब्रह्माकुमारीज गालूडीह शाखा द्वारा परम पावन पर्व महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर रविवार को अपराह्न 3:00 बजे से भव्य एवं दिव्य शिव-पार्वती शोभा यात्रा, शिव जी की बारात एवं कलश यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सम्मानित अतिथियों एवं कदमा-गालूडीह प्रभारी बीके अंजू दीदी ब्रह्माकुमारी कोल्हान प्रभारी और संजू दीदी द्वारा दीप प्रज्वलन एवं शिव ध्वजारोहण के साथ किया गया। शोभा यात्रा का प्रारंभ ब्रह्माकुमारीज गालूडीह शाखा से हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में माताएं, बहनें, भाई एवं बच्चे पारंपरिक वेशभूषा में सम्मिलित हुए। शिव-पार्वती की आकर्षक झांकी, शिव जी की बारात तथा कलश यात्रा ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण से भर दिया। "हर-हर महा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.