घाटशिला, अगस्त 23 -- गालूडीह। स्पोर्ट्स कराटे ट्रेनिंग सेंटर, गालूडीह में रविवार को एक दिवसीय जूडो ट्रेनिंग सेमिनार का आयोजन किया गया। सेंटर के अध्यक्ष सेंसेई प्रियब्रत दत्ता के नेतृत्व में आयोजित शिविर में पूर्वी सिंहभूम के विभिन्न प्रखंडों से करीब 40 छात्र-छात्राओं और प्रशिक्षकों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम पूर्वी सिंहभूम जूडो एसोसिएशन के सचिव अभिषेक कुमार की मौजूदगी तथा झारखंड जूडो एसोसिएशन और झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन के मार्गदर्शन में हुआ।मुख्य प्रशिक्षक आदित्य कुमार ने खिलाड़ियों को जूडो की आधुनिक तकनीकों का अभ्यास कराया। इसमें नागे-वाजा, ओ-गोशी, इप्पोन सिओई-नागे, ओ-सोतो-गारी और कातामे-वाजा जैसी तकनीकें शामिल रहीं। आगामी राज्यस्तरीय जूडो चैंपियनशिप को देखते हुए शिविर को महत्वपूर्ण बताया गया। आयोजकों ने उम्मीद जताई कि प्रशिक्षण से खिलाड़ि...