घाटशिला, मई 26 -- गालूडीह। गालूडीह अंडरपास अब दुकानदार,टेम्पु चालक ,कार पार्किंग, मोटरसाइकिल पाकिंग स्थल बन कर रह गया है। इससे आवागमन ,रोड क्रोसिंग करने वाले वाहनों को काफी दिक्कत होती है। आलम यह है कि इन पर अंकुश कौन लगाए बीच -बीच में पुलिस के द्बारा हटाया जाता है पर फिर स्थिति जब का तस हो जाती है। अंडरपास में ऐसा लगता है बाजार लग गया है।इस बीच कई बार तो पार करने के चलते आपस में भिड़ जाते हैं या गाड़ी दुसरे गाड़ी में सट जाती है जिससे झगड़ा भी हो जाती है। अंडरपास में मोटरसाइकिल लगाकर कई लोग तो मार्केटिंग करने चल देते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...