घाटशिला, जून 4 -- गालूडीह, संवाददाता। गालूडीह थाना क्षेत्र के महुलिया उच्च विद्यालय के समीप बुधवार दोपहर दो कारों की आमने-सामने टक्कर में एक महिला घायल हो गई। दुर्घटना में घायल महिला को आंतरिक चोटें आने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने तत्काल उसे उपचार के लिए स्थानीय नर्सिंग होम पहुंचाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सर्वेश तिवारी अपनी पत्नी और बच्चे के साथ भुवनेश्वर से घूमकर कार से जमशेदपुर लौट रहे थे। इसी दौरान दूसरी ओर से आर. मुरुगम अपने दो साथियों धर्म और रमेश के साथ गालूडीह की ओर आ रहे थे। बताया जाता है कि महुलिया उच्च विद्यालय के पास उन्होंने यू-टर्न लेकर बराज डैम की ओर मुड़ने का प्रयास किया, तभी दोनों वाहनों के बीच टक्कर हो गई। यह भी पढ़ें- गालूडीह में दो कारों की टक्कर, महिला घायल टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों कारें क्षतिग्रस्त हो ...