गालूडीह : जमीन विवाद में चली तलवार, युवक घायल, आक्रोश
घाटशिला, जून 25 -- गालूडीह, संवाददाता। गालूडीह थाना क्षेत्र के बड़बिल गांव में गुरुवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई। इस दौरान एक पक्ष की ओर से तलवार से हमला किए जाने पर गांव का युवक विकास भकत घायल हो गया। उसके बाएं हाथ में गंभीर चोट लगी, उसे गांव के युवक बाइक से घाटशिला अनुमंडल अस्पताल ले गए और इलाज कराया। वहीं, घटना के बाद गांव में तनाव फैल गया और ग्रामीणों ने जमकर हंगामा शुरू कर दिया। मारपीट करने वाला परिवार भागकर विवादित घर में बंद हो गया। गांव में फैलते तनाव के लेकर गालूडीह के साथ-साथ घाटशिला, धालभूमगढ़, श्यामसुंदरपुर समेत चार थाना के पुलिस को तैनात कर दिया गया। यह भी पढ़ें- गालूडीह थाना क्षेत्र के बड़बिल में जमीन विवाद को लेकर चली तलवार, एक गंभीर रूप से घायल साथ ही एसडीपीओ विकास आनंद लागुरी भी मौके पर पहुंचे। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.