घाटशिला, मार्च 26 -- गालूडीह। गालूडीह प्राचीन रंकिणी मंदिर परिसर में वासंती पूजा की शुरुआत हुई। यह पूजा विगत 56 वर्षों से होती आ रही है। बुधवार को पुजारी आनंद बनर्जी और नयन बनर्जी ने विधि विधान से मां की पूजा की। इसके बाद भक्तों ने मां को पुष्पांजलि अर्पित की। शाम को संध्या आरती हुई। गुरुवार को अष्टमी पूजा और शुक्रवार को नवमी पूजा सहित कन्या पूजा का महाप्रसाद वितरण किया जाएगा। इसके बाद रामनवमी का जुलूस मंदिर परिसर से निकलेगा जो नगर भ्रमण के बाद मंदिर में समाप्त हो जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...