बलरामपुर, अक्टूबर 7 -- बलरामपुर, संवाददाता। हरैया थाना क्षेत्र के कुकुरभुकवा गांव में गाली-गलौज का विरोध करने पर एक महिला की पिटाई व जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता रूपरानी पत्नी रतीराम पासवान निवासी ग्राम कुकुरभुकवा लौकी कला थाना हरैया की तहरीर पर आरोपी शिवकुमार पुत्र कालिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि दो अक्तूबर की शाम करीब छह बजे वह अपने गांव में थी। इसी दौरान गांव का ही शिवकुमार उसके साथ गाली-गलौज करने लगा। आरोप है कि जब उसने गाली देने से मना किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और थप्पड़ मार दिया। यह भी पढ़ें- Balrampur News: महिला को पीटकर दी धमकी, मुकदमा दर्ज इसके बाद आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। रूपरानी के मुताबिक घटना के समय उसके पति घर पर मौजूद नहीं...