गाली देने से मना किया तो घर में घुसकर महिला से मारपीट, केस दर्ज
गोरखपुर, अगस्त 23 -- भटहट, हिन्दुस्तान संवाद। गुलरिहा थाना क्षेत्र में गाली देने से मना करने पर घर में घुसकर महिला से मारपीट करने का मामला सामने आया है। आरोपित ने महिला के साथ मारपीट करने के साथ उसके कपड़े फाड़ दिए और उसे घसीटकर सड़क पर ले जाकर फट्टे से पीटा। बीच-बचाव करने पहुंचे उसके बच्चों के साथ भी मारपीट का आरोप है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जैनपुर टोला मोहम्मद बरवा निवासी मंजू ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 17 अगस्त को वह अपने घर पर थी। इसी दौरान गांव का ही निरंजन उसके घर पहुंचा और उसके साथ गाली-गलौज करने लगा। आरोप है कि मारपीट के दौरान उसके कपड़े भी फाड़ दिए गए। इसके बाद आरोपित उसे घसीटते हुए घर से बाहर सड़क तक ले गया और वहां फट्टे से बेरहमी से पीटा। आरोप है कि घटना के बाद आरोपित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.