बुलंदशहर, अप्रैल 26 -- गांव बराल निवासी मुसईयदा पुत्री शरीफ ने गाली गलौज व मारपीट करने का आरोप लगाते हुए थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। दर्ज रिपोर्ट में मुसईयदा ने बताया कि वह अपने घर के दरवाजे पर खडी थी तभी रिजवान पुत्र असरफ आया और उसे गाली देने लगा। गाली देने से मना किया तो वह भड़क गया और अपने घर से तमंचा व तफशीर पुत्र हबीब, हर्ष पुत्र अशरफ, हारीश पुत्र असरफ को साथ लेकर आया और आते ही उसके साथ सभी ने मारपीट शुरू कर दी। शोर मचाने पर उसका भाई याकूब और सुफियान उसे बचाने आये तो आरोपियों ने मिलकर उसे व भाईयो के साथ बूरी तरह से मारपीट की। यह भी पढ़ें- दबंगों ने की मारपीट, तोड़फोड़ और फायरिंग शोर सुनकर मौहल्ले के कुछ लोग इकटठा हो गये तो ये लोग छोड़ कर चले गये तथा गोली मारने की धमकी दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.