जहानाबाद, फरवरी 12 -- जहानाबाद, निज संवाददाता नगर थाना क्षेत्र के देवरिया में गाली देने से मना करने पर महिला को मारपीट कर जख्मी कर दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस संदर्भ में देवरिया के रहने वाले सविता देवी ने नगर थाने में मारपीट की नामजद प्राथमिक की दर्ज कराई है। सूचक ने पुलिस को दिए शिकायत में कहा है कि पवन कुमार समेत छह लोगों ने मिलकर मेरी गौतनी के साथ गाली गलौज कर रहा था और मारपीट कर रहा था। जब झगड़ा छुड़ाने गया तो अभियुक्त ने मिलकर मेरे साथ मारपीट करना शुरू कर दिया जिससे मैं बुरी तरह जख्मी हो गया और मेरा हाथ टूट गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...