अमरोहा, अप्रैल 3 -- गजरौला। अपने मकान का निर्माण करा रहे गृह स्वामी को गाली देने से मना करने पर कुछ लोगों ने पीट दिया। मामले में पीड़ित की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद व एक अज्ञात समेत दो लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है। थाना क्षेत्र के मोहल्ला अवंतिका नगर निवासी निर्दोष के मुताबिक उसका पति राकेश मोहल्ले में ही निर्माणाधीन मकान की देखरेख कर रहा था। तभी मोहल्ले का रहने वाला जुनैद गालीगलौज करने लगा। हंगामा होता देख मौके पर लोगों की भीड़ जमा होने पर जुनैद जान से मारने की धमकी देकर गया। इसके कुछ देर बाद वह कुछ और अज्ञात लोगों को लेकर आया, और पति के साथ मारपीट की। शोर सुनकर आए परिवार वालों को देखकर सभी लोग भाग गए। मामले में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...