गाली देने पर युवक पर धारदार हथियार से हमला,हालत गंभीर
गाज़ियाबाद, मई 20 -- मुरादनगर, चंद्रशेखर त्यागी। नगर की सहबिस्वा कॉलोनी में गाली देने का विरोध करने पर युवक को धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। सहबिस्वा कॉलोनी निवासी सुहेल रात के समय परिवार के साथ अपने घर के दरवाजे पर बैठे थे। इसी बीच कई लोग आए और गालीगलौज करने लगे। जब सुहेल ने इसका विरोध किया तो वह मारपीट करने लगे। आरोप है कि धारदार हथियार से वार कर युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। पिता मुस्कीम ने इस संबंध में मुरादनगर थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने जावेद उर्फ भूरा निवासी सहबिस्वा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.