मुरादाबाद, मई 16 -- मुगलपुरा थाना क्षेत्र में गाली देने का विरोध करने पर एक युवक ने दूसरे को लाठी-डंडे से बुरी तरह पीट दिया। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। थाना मुगलपुरा के लालबाग गली नंबर 2 काली माता मंदिर के पास रहने वाले बुद्धसेन ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका घर रामगंगा नदी किनारे की ओर है। बुद्धसेन के अनुसार बीते 14 मई को रात वह घर के पास था। उसी दौरान कल्लू आया और बिना किसी कारण गाली गलौज करने लगा। गाली देने से मना करने पर आरोपी ने डंडे से हमला कर दिया। जिससे बुद्धसेन की नाक और कंधे पर काफी चोट आई है। यह भी पढ़ें- युवक को डंडे से पीटा, केस दर्ज एसएचओ मुगलपुरा केके राणा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...