अमरोहा, मार्च 23 -- गाली देने का विरोध करने पर युवक को मारपीट कर घायल कर दिया गया। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया। घटना रविवार की बताई जा रही है। इस मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। क्षेत्र के गंगापुरी गांव निवासी सतीश का गांव के ही दीपक से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा है। आरोप है कि दीपक ने रविवार को सतीश के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर सतीश को दीपक ने अपने साथियों के साथ मिलकर पीटना शुरू कर दिया। जिसमें दीपक घायल हो गया। उसके हाथ की उंगली टूट गई। शोर शराबा होने पर ग्रामीण इकट्ठा हुए तथा समझाकर किसी तरह विवाद शांत कराया। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि इस मामले में दीपक, मुकुल, संजय सिंह व तरुन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.