पीलीभीत, मार्च 30 -- थाना अमरिया क्षेत्र के ग्राम भूड़ा निवासी अफसर खां ने थाना अमरिया में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि 28 मार्च को वह अपने घर पर मौजूद था। इसी बीच गांव के ही आसिक,कौसर,साजिद उसके घर में घुस आए। आरोपियों ने गाली गलौच करना शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी। शोर शराबा होने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए। जिस पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने घायल का मेडीकल कराकर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...