पीलीभीत, मार्च 8 -- कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की निवासी महिला ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया की 4 मार्च को दोपहर ढाई बजे गांव का रहने वाला संजय, रिंकू, निहाल, जगदीश, नितिन यादव,प्रियांशु उसके घर के सामने गाली गलौच करते हुए जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर रहे थे। जब उसने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके घर में घुसकर उसके पुत्र राजकुमार के साथ मारपीट करना शुरू कर दी। जब वह बचाने आई तो उसके साथ भी मारपीट करते हुए छेड़छाड़ की। आरोपियों ने अश्लील हरकतें भी की। शोर शराबा होने पर गांव के लोगों एकत्र हो गए। जिस पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराकर आरोपियों के खिलाफ मारपीट, एससी एसटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...