औरैया, मार्च 3 -- फफूंद, संवाददाता। थाना क्षेत्र के ग्राम कुड़िया अमेला में होली की रात खून के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई। गाली-गलौज का विरोध करने पर छोटे भाई ने बड़े भाई को बेल्ट और डंडों से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। गंभीर हालत में सैफई ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। मृतक की मां उर्मिला देवी पत्नी स्व. राजेंद्र सिंह ने थाने में तहरीर दी है। तहरीर के अनुसार सोमवार रात करीब 11 बजे छोटा बेटा 27 वर्षीय गुड्डू शराब के नशे में घर पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। बड़े बेटे 32 वर्षीय लालू ने जब इसका विरोध किया तो गुड्डू आगबबूला हो गया। आरोप है कि उसने पहले बेल्ट से ताबड़तोड़ प्रहार किए, फिर लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा और जमीन पर गिराकर पेट पर चढ़कर मारपीट की। इससे लालू को गंभीर अंदरूनी चोटें आईं। परिजन आनन-फानन में उसे एंबुलेंस ...