गाज़ियाबाद, अप्रैल 17 -- मोदीनगर, चंद्रशेखर त्यागी। गांव सीकरी खुर्द में गाली देने का विरोध करने पर दबंगों ने पिता-पुत्र को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। गांव सीकरी खुर्द निवासी गौरव गुरुवार की रात दुकान से सामान लेने के लिए जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में खडे़ युवकों ने उसे गाली देनी शुरू कर दी। जब उसने विरोध किया तो मारपीट करनी शुरू कर दी। जब गौरव को बचाने के लिए उसके पिता आए तो उनके साथ भी मारपीट की गई। पुलिस ने रोहित,विपिन,अभिताम और प्रभु के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.