शाहजहांपुर, मई 25 -- बंडा। गाली-गलौज का विरोध करने पर चार लोगों ने मां-बेटों के साथ मारपीट कर दी। घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराने के बाद चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कस्बा बंडा के मोहल्ला बालाजी नगर निवासी सिया देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मोहल्ले के रामेश्वर दयाल से कुछ दिन पहले कहासुनी हो गई थी। इसी रंजिश में 20 मई की शाम करीब छह बजे रामेश्वर, राजेंद्र, वसुदेव और मितान उनके दरवाजे पर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। सिया देवी के अनुसार जब उनके पुत्र बद्दू सुमन ने गालियां देने का विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। यह भी पढ़ें- गाली देने का विरोध करने पर दो लोगों को पीटा, चार पर रिपोर्ट दर्ज बीच-बचाव करने पहुंचे छोटे पुत्र मनोज को भी पीट दिया...