नोएडा, जुलाई 1 -- दादरी, ब्रिजेश कुमार। दादरी कोतवाली क्षेत्र के पल्ला गांव में कुआं पूजन के कार्यक्रम में शराब के नशे में एक युवक द्वारा गाली गलौज और विरोध करने पर धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी ने उनके घर के बाहर खड़ी एक गाड़ी पर फायरिंग भी की। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पल्ला गांव के रहने वाले खेमराज की शिकायत पर आरोपी राजकुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़ित ने बताया कि वह सोमवार को गांव में ही विपिन के यहां कुआं पूजन के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गए थे। इसी बीच गांव का रहने वाला राजकुमार शराब के नशे में धुत्त होकर वहां पहुंचा, आरोप है कि बिना वजह राजकुमार गाली गलौज करने लगा। खेमराज ने विरोध किया तो आरोपी धमकी देकर वहा...